JPSC परीक्षा धांधली: झारखंडझारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित संयुक्त असैनिक सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा में कथित गड़बड़ी और अनियमितताओं की जांच कर रही CID (क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट) को बड़ी सफलता मिली है। CID ने हजारीबाग पुलिस के सहयोग से परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग कर सफलता हासिल करने वाले एक अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया है।
जारीबाग से फर्जीवाड़ा करने वाला अभ्यर्थी गिरफ्तार (फोटो- JPSC & X)
पूछताछ में अभ्यर्थी ने कबूला जुर्म
मामले की जानकारी देते हुए सीआईडी अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार अभ्यर्थी की पहचान सुमन सौरभ के रूप में हुई है। आरोप है कि सुमन सौरभ ने JPSC प्रारंभिक परीक्षा में अवैध और अनुचित तरीके अपनाकर कट-ऑफ अंक हासिल किए थे।
गिरफ्तारी के बाद गहन पूछताछ के दौरान आरोपी अभ्यर्थी ने परीक्षा में की गई धांधली और अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। हालांकि, तलाशी के दौरान उसके पास से OMR शीट की कार्बन कॉपी बरामद नहीं हो सकी है।
जांच जारी, और भी गिरफ्तारियां संभव
CID की ओर से जारी बयान में स्पष्ट किया गया है कि JPSC परीक्षा धांधली मामले की तफ्तीश अभी जारी है। अधिकारियों का कहना है कि अनुसंधान के दौरान जैसे-जैसे नए साक्ष्य और सबूत सामने आएंगे, उनके आधार पर मामले में शामिल अन्य आरोपियों के खिलाफ भी सख्त कानूनी व विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
