'SIR पर विपक्ष के झूठ का EC ने किया पर्दाफाश, फिर भी माहौल खराब कर रहा INDI गठबंधन' बोले जेपी नड्डा

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा मतदाता सूची SIR को लेकर कांग्रेस और सहयोगियों के झूठ का EC ने पर्दाफाश किया, फिर भी INDI गठबंधन देश में भ्रम और अराजकता फैला रहा है।

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सोमवार को कहा कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस और उसके सहयोगियों के झूठ का निर्वाचन आयोग के सदस्यों द्वारा पर्दाफाश किए जाने के बावजूद विपक्षी दल देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। नड्डा ने पत्रकारों से कहा कि देश की प्रगति से हताश और निराश विपक्षी 'इंडी गठबंधन' (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) 'भ्रम और अराजकता' फैलाने के नए तरीके तलाश रहा है।

JP Nadda

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा (फाइल फोटो)

भाजपा के नेता ’इंडिया’ गठबंधन को ’इंडी गठबंधन’ कह कर संबोधित करते हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'हम सभी ने देखा कि कुछ ही दिन पहले एक मनगढ़ंत कहानी को लेकर पूरे देश में किस तरह हंगामा किया गया। अब जब निर्वाचन आयोग के सदस्यों ने हर झूठ का पर्दाफाश कर दिया है तो वे (विपक्षी दल) एक बार फिर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।'

End of Feed