Joshimath:भूधंसाव संकट से सैकड़ों परिवारों पर संकट बरकरार, उमा भारती और हरीश रावत भी पहुंचेंगे जोशीमठ

  • Authored by: किशोर जोशीProduced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 8, 2023, 11:26 AM IST

Joshimath Crisis: जोशीमठ संकट को लेकर उत्तराखंड की धामी सरकार एक्शन में है। इस बीच प्रभावित लोगों को लोगों को राहत और सुरक्षित स्थान पर ले जाने का कार्य लगातार जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत आज जोशीमठ पहुंचेंगे तो बीजेपी नेता उमा भारती भी आज जोशीमठ भी जा रही हैं।

Joshimath Sinking: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी (Pushkar SIngh Dhami) ने शनिवार को जोशीमठ में प्रभावित परिवारों से मिलकर एवं स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशानिर्देश दिए। सीएम ने लोगों से हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। इस बीच जोशीमठ में भूधंसाव का मामला सुप्रीमकोर्ट पहुंच गया है ज्योतिष्पीठ के जगद्गुरुशंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज (Swami Avimukteshwaranand Saraswati) ने आज अपने अधिवक्ता के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। याचिका में इस क्षेत्र की जनता के जन माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भू स्खलन, भू धंसाव, भूमि फटने जैसी घटनाओं से निपटने के लिए उसे राष्ट्रीय आपदा की श्रेणी में घोषित कर त्वरित और कारगर कदम उठाने के आदेश केंद्र और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को देने की गुहार लगाई गई है।

joshimath Sinking

Joshimath: घरों में आई दरारें दिखाती हुई महिला

परिवार किए जा रहे हैं शिफ्ट

याचिका में प्रभावित लोगों के पुनर्वास के साथ उनको आर्थिक मदद मुहैया कराने का भी आदेश देने का आग्रह कोर्ट से किया गया है।तो क्या रैणी में आयी आपदा का है जोशीमठ से कोई कनेक्शन? कम से कम वैज्ञानिकों की तो यही राय है। वहीं जोशीमठ में भूधंसाव का संकट बरकरार है। अब तक 9 वार्ड के 600 से ज्यादा घरों में बड़ी दरारें साफ दिखाई दे रही हैं। हालांकि इसको लेकर धामी सरकार भी एक्शन में दिखाई दे रही है। लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया जा रहा है...अब तक 55 परिवारों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा चुका है।आज कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत जोशीमठ पहुंचकर हालात का जायजा लेंगे..बीजेपी नेता उमा भारती भी आज जोशीमठ पहुंच रही हैं।

End of Feed