'आप भी वाजपेयी बन सकते हैं, भाजपा कर लीजिए ज्वाइन'; कंगना ने राहुल गांधी को क्यों दी यह नसीहत?

Winter Session: भाजपा सांसद कंगना रनौत ने गुरुवार को विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को भाजपा ज्वाइन करने की नसीहत दी। दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगा कि वह विदेशी मेहमानों को विपक्ष से मिलने नहीं देती है, जबकि अटल बिहारी वाजपेयी और मनमोहन सिंह के जमाने में ऐसा नहीं होता था।

Winter Session: भाजपा सांसद कंगना रनौत ने गुरुवार को विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को भाजपा ज्वाइन करने की नसीहत दी। दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगा कि वह विदेशी मेहमानों को विपक्ष से मिलने नहीं देती है, जबकि अटल बिहारी वाजपेयी और मनमोहन सिंह के जमाने में ऐसा नहीं होता था। उस वक्त विपक्ष को विदेशी मेहमानों से मिलने दिया जाता था।

Rahul Gandhi Kangana Ranaut

भाजपा सांसद कंगना रनौत (बाएं) और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (दाएं) (फोटो साभार: ANI/PTI)

कंगना रनौत ने क्या कुछ कहा?

कंगना रनौत ने कहा कि अगर राहुल गांधी खुद की तुलना अटल जी से कर रहे हैं तो मेरा उनके लिए बस एक ही सुझाव है कि वह भाजपा ज्वाइन कर लें। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कंगना रनौत ने कहा, ''यह सरकारी फैसले हैं। अटल जी एक नेशनल असेट्स थे। पूरे देश को उन पर गर्व था, वह देशभक्त थे... लेकिन देश के प्रति राहुल गांधी भावनाएं संदिग्ध हैं। इंटरनेशनल साजिशें हों... संदिग्ध है।''

End of Feed