JNU में छिड़ी 'ग्रेफिटी वॉर', दीवारों पर 'फ्री उमर खालिद' और 'नक्सलबाड़ी' के बाद अब लिखा गया 'अखंड भारत' का संदेश

वामपंथी और अन्य छात्र समूहों के बीच चल रहे इस वैचारिक संघर्ष के दौरान कैंपस में विभिन्न संदेशों और नारों के जरिए दीवारों पर बयानबाजी तेज हो गई है, जिसे छात्र हलकों में 'ग्रेफिटी वॉर' कहा जा रहा है।

JNU Graffiti War: जामिया मिलिया इस्लामिया के बाद अब जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) परिसर में भी दीवारों पर लिखे गए विवादास्पद नारों और 'ग्रेफिटी' को लेकर भारी विवाद खड़ा हो गया है। कैंपस की दीवारों पर 'फ्री उमर खालिद', 'नक्सलबाड़ी जिंदाबाद' और अन्य राजनीतिक नारे देखे गए हैं, जिसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन हरकत में आ गया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके बाद दीवारों पर 'अखंड भारत' के नारे दिखाई दिए हैं।

JNU graffity

JNU में छिड़ी 'ग्रेफिटी वॉर'

पूरा विवाद और दीवारों पर क्या लिखा मिला?

जामिया यूनिवर्सिटी में हाल ही में छात्रसंघ चुनाव की मांग और प्रदर्शन के दौरान 'फ्री कश्मीर' व 'फ्री शरजील इमाम' जैसे नारे मिलने के बाद, अब जेएनयू परिसर में भी इसी तरह की नारेबाजी सामने आई हैं। जेएनयू की दीवारों पर पूर्व जेएनयू छात्र और जेल में बंद उमर खालिद की रिहाई की मांग करते हुए 'Free Umar Khalid' और 'Long Live Naxalbari' (नक्सलबाड़ी जिंदाबाद) जैसे नारे लिखे गए। इसके अलावा 'आरएसएस गो बैक' (RSS Go Back) और 'वीसी गो बैक' जैसे संदेश भी दीवारों पर उकेरे गए।

End of Feed