आतंकियों की खटिया खड़ी कर देता है यह 'कमांडो कुत्ता'! मुठभेड़ में खाईं गोलियां, फिर भी बोलता रहा हमला

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 01:56 PM IST

Army Dog Zoom: चिनार कॉर्प्स के हमलावर कुत्ते जूम जख्मी होने के बाद भी आतंकियों पर अपने पंजों और दांतों से खूंखार हमला करता रहा था। वह इस दौरान जरा भी पीछे न हटा।

Army Dog Zoom: पालतू जानवरों में कुत्ते को सबसे वफादार माना जाता है। पर अगर यह अपने ऊपर आ जाए तो इससे निर्भीक, बेखौफ और बहादुर भी कोई नहीं होता। यह नजीर भारतीय सेना के एक हमलावर कुत्ते ने पेश की है। इसका नाम है- जूम। रंग काला, लंबा और थोड़ा दुबला शरीर पर फुर्तीला अंदाज। ऐसी है इस सेना के सिपाहसलार की पहचान।

army dog zoom

सेना का हमलावर कुत्ता जूम हमले में जख्मी होने के बाद भी पीछे नहीं हटा था।

दरअसल, यह पूरा मामला 10 अक्टूबर, 2022 का है। भारतीय सेना के चिनार कॉर्प्स के टि्वटर हैंडल से इस बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग स्थित तंगपावा में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से एक संयुक्त ऑपरेशन चलाया गया था। इस दौरान इलाके में घेराबंदी की गई थी और संवाद स्थापित किया गया था।

End of Feed