रामबन में राहत-बचाव कार्य आज फिर जारी, जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग खोलने की तैयारी, दुकानदार बोले-अब उनके पास कुछ नहीं बचा

Jammu and Kashmir Cloud Burst: रामबन के एक निवासी ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि 'मैं दूसरी तरफ रता हूं लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि हम समय से यहां पहुंच नहीं पाए। जब मैं यहां पहुंचा तो देखा कि मेरी दुकान सहित पूरा बाजार बह चुका था। इस तरह की तबाही मैं पहली बार देख रहा हूं।'

Jammu and Kashmir Cloud Burst: जम्मू-कश्मीर में बादल फटने, ओलावृष्टि, तूफान और बाढ़ से भारी तबाही मची है। इस प्राकृतिक आपदा से सबसे ज्यादा नुकसान रामबन में हुआ है। खराब मौसम की वजह से रविवार को राहत एवं बचाव कार्य रोकना पड़ा था। आज राहत एवं बचाव कार्य फिर शुरू किया जा रहा है। सेना जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग खोलने के प्रयास कर रही है। लोगों का कहना है कि भूस्खलन और बाढ़ से उनकी संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा है।

Ramban Cloud Burst

जम्मू कश्मीर में बादल फटने से भारी तबाही।

कहीं नजर नहीं आ रहीं हमारी दुकानें-निवासी

रामबन के एक निवासी ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि 'मैं दूसरी तरफ रता हूं लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि हम समय से यहां पहुंच नहीं पाए। जब मैं यहां पहुंचा तो देखा कि मेरी दुकान सहित पूरा बाजार बह चुका था। इस तरह की तबाही मैं पहली बार देख रहा हूं।' रामबन के दुकानदार रवि कुमार ने बताया कि उनकी यहां दो दुकानें थीं, दोनों कहीं नजर नहीं आ रहीं।

End of Feed