'कोई भी लंच मुफ्त में नहीं होता', पूर्व DGP ने कहा-ट्रंप-मुनीर लंच के पीछे हो सकती हैं ये 4 वजह

पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने कहा कि जनरल अयूब खान, जनरल जिया उल हक और जनरल परवेज मुशर्रफ की मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रपतियों से हुई थी लेकिन ये सेना प्रमुख होने के साथ-साथ राष्ट्र प्रमुख भी थे। देश की सत्ता इनके हाथ में थी लेकिन मुनीर के साथ ऐसा नहीं है। वह राष्ट्राध्यक्ष नहीं हैं। तो क्या मुनीर आगे पाकिस्तान की बागडोर संभालेंगे?

Trump-Munir Lunch : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पाकिस्तान के सेना प्रमुख एवं फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के लंच की चर्चा खूब हो रही है। इस मुलाकात और लंच को लेकर कई तरह की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। इन्हीं अटकलों के बीच जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने कहा है कि 'जैसा कि कहावत है कि कोई भी लंच फ्री में नहीं होता इसलिए इस लंच के पीछे चार वजहें हो सकती हैं।' पुलिस के पूर्व अधिकारी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति की पाक सेना प्रमुख के साथ मुलाकात पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी अलग-अलग समय पर पाकिस्तान के तीन जनरल अमेरिकी राष्ट्रपतियों से मिल चुके हैं।

US munir

अमेरिका गए थे पाक सेना प्रमुख।

अमेरिकी राष्ट्रपतियों से मिले थे पाक के ये 3 जनरल

वैद ने कहा कि जनरल अयूब खान, जनरल जिया उल हक और जनरल परवेज मुशर्रफ की मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रपतियों से हुई थी लेकिन ये सेना प्रमुख होने के साथ-साथ राष्ट्र प्रमुख भी थे। देश की सत्ता इनके हाथ में थी लेकिन मुनीर के साथ ऐसा नहीं है। वह राष्ट्राध्यक्ष नहीं हैं। तो क्या मुनीर आगे पाकिस्तान की बागडोर संभालेंगे? भविष्य में पाकिस्तान में तख्तापलट भी हो सकता है। इस मुलाकात का एक संकेत यह भी है। इस लंच का दूसरा कारण व्यक्तिगत भी हो सकता है। पूर्व डीजीपी ने कहा कि ट्रंप का बेटा क्रिप्टो कारोबार चलाता है और वह हाल ही में पाकिस्तान गया था। क्या यहमुलाकात निजी थी? क्या इसका कोई व्यापारिक उद्देश्य था?

End of Feed