13 साल बाद झीरम घाटी कांड में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया; मारे गए थे 32 कांग्रेस नेता

Jhiram Ghati Attack: झीरम घाटी नक्सली हमले के 13 साल बाद जगदलपुर एनआईए अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए गिरफ्तार सभी 10 आरोपियों को दोषी करार दिया है। 2013 के इस हमले में 32 लोग मारे गए थे।

Jhiram Ghati Attack: झीरम घाटी नक्सली हमले के 13 साल बाद जगदलपुर स्थित विशेष एनआईए (NIA) अदालत ने शुक्रवार को एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। अदालत ने मामले की सुनवाई पूरी करते हुए गिरफ्तार किए गए सभी 10 आरोपियों को दोषी करार दिया है। 25 मई 2013 को हुए इस भीषण नरसंहार में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व समेत 32 लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई थी।

jhiram ghati case

झीरम घाटी कांड में सभी 10 आरोपी दोषी करार (फाइल फोटो- PTI)

End of Feed