Jharkhand Students Protest: 10 अगस्त को विधानसभा का घेराव करेंगे छात्र, परीक्षाओं में गड़बड़ी पर प्रदर्शन तेज, बातचीत के लिए सरकार ने बनाई टीम

Jharkhand Students Protest: छात्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ उनकी बातचीत बंद कमरे में नहीं बल्कि मीडिया की मौजूदगी में होनी चाहिए। छात्रों ने कहा है कि उनकी मांगें यदि पूरी नहीं हुईं तो वे 10 अगस्त को विधानसभा का घेराव करेंगे।

Jharkhand Students Protest: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने गुरुवार को कहा कि वे सरकार के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं। प्रदर्शनकारी छात्रों ने बातचीत के लिए शर्त भी रखी है। छात्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ उनकी बातचीत बंद कमरे में नहीं बल्कि मीडिया की मौजूदगी में होनी चाहिए। छात्रों ने कहा है कि उनकी मांगें यदि पूरी नहीं हुईं तो वे 10 अगस्त को विधानसभा का घेराव करेंगे। बता दें कि छात्र जेपीएससी, जेएसएससी सीजीएल एवं अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली एवं अनियमितताओं को लेकर धरना दे रहे हैं। इस बीच, प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत के लिए हेमंत सरकार ने एक टीम गठित की है।

jharkhand

परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ प्रदर्शन करते झारखंड के छात्र।

गुरुवार से शुरू हो रहा विधानसभा का मानसून सत्र

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र गुरुवार से शुरू हो रहा है। समझा जाता है कि इस सत्र में परीक्षाओं में कथित धांधली का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा। वहीं, छात्रों ने विधानसभा के घेराव की बात कहते हुए हेमंत सरकार पर अपना दबाव बढ़ा दिया है। प्रदर्शनकारी राधे कुमार ने कहा कि सरकार की ओर से आंदोलनकारी छात्रों के साथ संपर्क करने की पहल के बाद विधानसभा का घेराव करने का फैसला किया गया।

End of Feed