'मैं सड़क पर आ गया, मां-बाप से कहूंगा...' हेमंत सरकार के फैसले के बाद फूट-फूटकर रोए JSSC CGL पास स्टूडेंट्स

Jharkhand Students Protest: झारखंड के रांची में 24 दिनों से चल रहे छात्र आंदोलन के बीच हेमंत सोरेन सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए TDPL के जरिए कराई गई JSSC CGL समेत सभी परीक्षाओं और उनके परिणामों को रद्द करने का ऐलान किया है। फैसले के बाद जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में प्रदर्शनकारी छात्रों ने जश्न मनाया।

Jharkhand Students Protest: झारखंड के रांची में 24 दिनों से जारी छात्र आंदोलन को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सीएम हेमंत सोरेन ने एजेंसी TDPL के जरिए कराई गई JSSC CGL सहित सभी परीक्षाओं और उनके नतीजों को रद्द करने का ऐलान किया।

jharkhand students protest (6)

JSSC CGL रद्द होने के बाद फूट-फूटकर रोए सफल अभ्यर्थी। ANI

इसके बाद रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में प्रदर्शन कर रहे छात्रों में जश्न का माहौल है। वहीं, जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में पास कर नौकरी करने वाले अभ्यर्थियों ने सचिवालय के बाहर जमकर हंगामा किया। परीक्षा रद्द किए जाने के बाद सरकारी नौकरी पाने वाले कई सफल अभ्यर्थी सचिवालय के बाहर फूट-फूटकर रोते नजर आएं।

End of Feed