मेंढकों, झींगुर के बीच गीले ग्राउंड पर सोता भविष्य, रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्र कैसे रह रहे? पढ़ें- JPSC अभ्यर्थियों के 10 दिनों के संघर्ष पर ग्राउंड रिपोर्ट

Ranchi Student Protest Jaipal Singh Stadium: रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में 10 दिनों से डटे JPSC अभ्यर्थी। बारिश, मच्छर और अंधेरे के बीच संघर्ष जारी, राजनीतिक आरोपों पर एडमिट कार्ड दिखाकर दिया करारा जवाब।

JPSC 14th PT Paper Leak Protest: रांची (झारखंड) में छात्रों का प्रदर्शन जारी है। इस बीच वहां पहुंच कर ग्राउंड रिपोर्ट तैयार की गई है, जिसमें हमने क्या देखा, वह आपको बताते हैं। चारों तरफ घनघोर अंधेरा, आसमान में उमड़ते काले बादल, जमीन पर जमा बारिश का पानी और झींगुरों व मेंढकों की गूंजती आवाजें। यह दृश्य किसी दूरदराज के गांव का नहीं, बल्कि झारखंड की राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम ग्राउंड का है। यहां जेपीएससी (JPSC) 14वीं प्रारंभिक परीक्षा में कथित धांधली और पेपर लीक के खिलाफ छात्र-छात्राएं पिछले 10 दिनों से बेमियादी आंदोलन पर बैठे हुए हैं।

मेंढकों, झींगुर के बीच गीले ग्राउंड पर सोता भविष्य, रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्र कैसे रह रहे? पढ़ें- JPSC अभ्यर्थियों के 10 दिनों के संघर्ष पर ग्राउंड रिपोर्ट

मेंढकों, झींगुर के बीच गीले ग्राउंड पर सोता भविष्य, रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्र कैसे रह रहे? पढ़ें- JPSC अभ्यर्थियों के 10 दिनों के संघर्ष पर ग्राउंड रिपोर्ट

पंखा न लाइट, कृष्ण की तरह त्रिपाल उठाकर गुजारी रात

स्टेडियम के खुले मैदान में प्लाईबोर्ड और प्लास्टिक की त्रिपाल बिछाकर सोए छात्रों की स्थिति अत्यंत दयनीय बनी हुई है। जमीनी हालात कैसे हैं?

End of Feed