LIVERamgarh Bypoll Election Result 2023: सुनीता चौधरी की जीत, कांग्रेस के बजरंग महतो को 21644 मतों से हराया

Ramgarh Bypoll Election Result 2023: सुनीता चौधरी की जीत, कांग्रेस के बजरंग महतो को 21644 मतों से हराया
Ramgarh By Election Result 2023 Winner List PDF, Jharkhand Ramgarh Bypoll Election Vote Counting Results 2023 (रामगढ़ उपचुनाव परिणाम 2023) : झारखंड के रामगढ़ में हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। बीजेपी समर्थित आजसू उम्मीदवार सुनीता चौधरी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और कांग्रेस के बजरंग महतो को 21644 मतों से हराया। सोमवार को हुए मतदान में 67.96 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। कुछ 2,28, 152 मतदाताओं ने मताधिकारी इस्तेमाल किया। जिसमें 115931 पुरुष मतदाता थे जबकि 112221 महिला मतदाता थीं। इस सीट पर मुख्य मुकाबला आपराधिक मामले में सजायाफ्ता कांग्रेस की ममता देवी के पति बजरंग महतो और बीजेपी समर्थित आजसू उम्मीदवार और सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी की पत्नी सुनीता चौधरी के बीच था। ममता देवी की विधानसभा की सदस्यता रद्द किए जाने के बाद इस सीट पर उपचुनाव की जरूरत पड़ी थी।
Ramgarh By Election Results 2023: Check Here
Ramgarh By Election Result 2023 LIVE: सुनीता चौधरी की जीत, बजरंग महतो को 21644 मतों से हराया
निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि झारखंड के रामगढ़ में हुए विधानसभा उपचुनाव में आजसू उम्मीदवार सुनीता चौधरी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी तथा कांग्रेस के बजरंग महतो को 21644 मतों से हराया।
Ramgarh By Election Result 2023 LIVE: जीत की ओर सुनीता चौधरी
11वें राउंट की मतगणना के बाद सुनीता चौधरी को 115169 वोट और बजरंग महतो को 93553 वोट मिले हैं।
Ramgarh By Election Result 2023 LIVE: सुनीता चौधरी भारी मतों से आगे
10वें राउंट की मतगणना के बाद सुनीता चौधरी को 114161 वोट और बजरंग महतो को 92480 वोट मिले हैं।
Ramgarh By Election Result 2023 LIVE: सुनीता चौधरी को एक लाख से ज्यादा वोट
सुनीता चौधरी को 9 वें राउंड की मतगणना के अनुसार 104368 वोट और बजरंग महतो को 82436 वोट मिले हैं।
Ramgarh By Election Result 2023 LIVE: अभी 2 राउंड की मतगणना बाकी
एनडीए समर्थित उम्मीदवार सुनीता चौधरी को आठवें राउंड की मतगणन में 94622 वोट मिल चुके हैं। जबकि बजरंग महतो को 73035 वोट मिले हैं।
Ramgarh By Election Result 2023 LIVE: सात राउंड की गिनती पूरी
सुनीता चौधरी की जीत अब पक्की दिख रही है। 10 में से 7 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। ऐसे में बचे 3 राउंड में बजरंग महतो के लिए कमबैक करना मुश्किल है।
Ramgarh By Election Result 2023 LIVE: सुनीता चौधरी जीत की ओर
एनडीए समर्थित आजसू उम्मीदवार सुनीता चौधरी कांग्रेस के बजरंग महतो से 21776 वोटों से आगे चल रही हैं।
Ramgarh By Election Result 2023 LIVE: जश्न मना रहे हैं कार्यकर्ता
एनडीए समर्थित आजसू उम्मीदवार सुनीता चौधरी के लगातार बढ़त बनाए रखने से कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। छठे राउंड में सुनीता चौधरी 19 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं।
Ramgarh By Election Result 2023 LIVE: निर्णायक बढ़त की ओर सुनीता चौधरी
सुनीता चौधरी 19529 वोटों से आगे चल रही हैं। उन्होंने निर्णायक बढ़त बना ली है।
रामगढ़ में पांचवे राउंड की गिनती शुरू
रामगढ़ में पांचवे राउंड की गिनती शुरू हो गई है और अभी तक एनडीए उम्मीदवार सुनीता चौधरी बढ़त बनाए हुए हैं।
सुनीता चौधरी को करीब 17 हजार की बढ़त
सुनीता चौधरी और बजरंग महतो के बीच वोटों का अंतर बढ़ता जा रहा है। सुनीता इस समय बजरंग महतो से 16863 वोटों से आगे चल रही हैं।
दोनों उम्मीदवारों को अब तक इतने वोट
एनडीए समर्थित आजसू उम्मीदवार सुनीता चौधरी को अब तक 40373 वोट मिल चुके हैं। जबकि बजरंग महतो को 24293 वोट मिले हैं।
सुनीता चौधरी ने 16 हजार वोटों से आगे
एनडीए समर्थित उम्मीदवार सुनीता चौधरी 16080 वोटों से आगे हो गई है। और इस दौरान एक बार भी कांग्रेस उम्मीदवार उनके बढ़त को कम नहीं कर पाए हैं।
बजरंग महतो लगातार पीछे
कांग्रेस उम्मीदवार मतगणना शुरू होने के बाद से लगातार पीछे चल रहे हैं। इस समय वह एनडीए उम्मीदवार सुनीता चौधरी से 11821 वोटों से आगे हैं।
सुनीता चौधरी 11789 वोटों से आगे
तीसरे राउंड के बाद भाजपा समर्थित आजसू उम्मीदवार सुनीता चौधरी 11789 वोटों से आगे चल रही हैं। सुनीता चौधरी को अभी तक 25524 और यूपीए प्रत्याशी बजरंग महतो 13735 को वोट मिले हैं। सुनीता चौधरी की बढ़त हेमंत सोरेन सरकार के लिए बड़ा झटका है।
एनडीए उम्मीदवार 11 हजार वोटों से आगे
रिपोर्ट के अनुसार तीसरे राउंड की मतगणना के बाद सुनीता चौधरी 11 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चर रही हैं।
Ramgarh By Election Result 2023 LIVE: सुनीता चौधरी ने मजबूत की बढ़त
एनडीए उम्मीदवार सुनीता चौधरी ने अपनी बढ़त मजबूत कर ली है। वह 5838 वोटों से आगे चल रही हैं।
Ramgarh By Election Result 2023 LIVE: सुनीता चौधरी को बड़ी बढ़त
एनडीए उम्मीदवार सुनीता चौधरी यूपीए उम्मीदवार बजरंग महतो से 5000 वोटों से आगे चल रही हैं।
Ramgarh By Election Result 2023 LIVE: एनडीए उम्मीदवार को बड़ी बढ़त
रामगढ़ में एनडीए उम्मीवार और आजसू नेता सुनीता चौधारी को 3 राउंड की वोटिंग के बाद 12 हजार से ज्यादा वोट मिल चुके हैं।
Ramgarh By Election Result 2023 LIVE: पहला रूझान आया
झारखंड के रामगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले रूझान आ गए हैं। इसमें पोस्टल बैलेट की गिनती में एनडीए उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।