झारखंड में हुआ खेला: हेमंत सोरेन की भाभी 'सीता सोरेन' ने छोड़ी पार्टी, BJP में शामिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 19, 2024, 02:46 PM IST

Sita Soren resigned from JMM: लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड में बड़ा सियासी उलटफेर हुआ है। हेमंत सोरेन की भाभी व JMM विधायक सीता सोरेन ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वह जामा से पार्टी की विधायक हैं। उन्होंने कई बार पार्टी के खिलाफ मोर्चा भी खोला था। बता दें कि वह झारखंड सरकार के नए मंत्रिमंडल में जगह न मिलने से नाराज चल रही थी।

Sita Soren resigned from JMM: लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड में बड़ा सियासी उलटफेर हुआ है। हेमंत सोरेन की भाभी व JMM विधायक सीता सोरेन ने पार्टी विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गईं। उन्होंने इस संबंध में एक चिट्ठी भी लिखी है और इसे पार्टी अध्यक्ष और अपने ससुर शिबू सोरने को भेजा है। सीता सोरेन ने कहा है कि मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ गहरी साजिश रची जा रही है।

Sita Soren

सीता सोरेन ने दिया इस्तीफा

सीता सोरेन ने कहा, शिबू सोरेन (गुरूजी) ने हम सभी को एकजुट रखने का बहुत प्रयास किया। अफसोस है कि उनके अथक प्रयासों के बावजूद विफल रहे। उन्होंने आगे लिखा, मुझे हाल ही में ज्ञात हुआ कि मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ गहरी साजिश रची जा रही है। मैं अत्यंत दुखी हूं और मैंने यह निश्चय किया है कि मुझे झारखंड मुक्ति मोर्चा और इस परिवार को छोड़ना होगा। मैं अपनी प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं।

End of Feed