Jharkhand Bandh: छात्रों का प्रदर्शन तेज, पुलिस लाठीचार्ज के बाद आज BJP का राज्यव्यापी बंद; ED ने शुरू की जांच

छात्रों का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई में महिला अभ्यर्थियों सहित कई लोग घायल हुए हैं। दूसरी तरफ, रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के अनुसार, प्रदर्शनकारियों द्वारा किए गए पथराव में 14 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। उपद्रवियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Jharkhand Student Protest: झारखंड में विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर छात्रों का आंदोलन सोमवार को और अधिक उग्र हो गया। राज्य विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विधानसभा घेराव करने जा रहे हजारों अभ्यर्थियों को रोकने के लिए पुलिस ने पानी की बौछारें छोड़ीं, आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया। वहीं दूसरी ओर, इस पूरे मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धनशोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) की जांच शुरू कर दी है और झारखंड CID ने JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते को गिरफ्तार कर लिया है।

Jharkhand protest

BJP ने आज बुलाया झारखंड बंद

विधानसभा मार्च और पुलिस के साथ झड़प

सोमवार को हजारों की संख्या में अभ्यर्थी रांची में एकत्र हुए और बहुस्तरीय बैरिकेड्स को तोड़ते हुए विधानसभा की ओर बढ़ने लगे। जगन्नाथपुर मंदिर के पास पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन और आंसू गैस का प्रयोग किया। जब प्रदर्शनकारी अंतिम बैरिकेड को पार कर विधानसभा के गेट नंबर 1 तक पहुंच गए, तो पुलिस ने फिर से लाठीचार्ज किया। छात्रों का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई में महिला अभ्यर्थियों सहित कई लोग घायल हुए हैं। दूसरी तरफ, रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के अनुसार, प्रदर्शनकारियों द्वारा किए गए पथराव में 14 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। उपद्रवियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

End of Feed