झारखंड छात्र आंदोलन: भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों की हालत स्थिर, अधिकारियों ने दिया हेल्थ अपडेट

'जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म्स मंच' के एक कोर कमेटी सदस्य ने बताया कि भूख हड़ताल कर रहे दो प्रदर्शनकारियों हबीबा और राहुल क्रांति का सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ भूख हड़ताल कर रहे चार छात्र प्रदर्शनकारियों की स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है और उनका यहां सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। 'जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म्स मंच' के एक कोर कमेटी सदस्य ने बताया कि भूख हड़ताल कर रहे दो प्रदर्शनकारियों हबीबा और राहुल क्रांति का सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

Jharkhand Student Protest

भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों की हालत स्थिर

हबीबा को मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जबकि क्रांति को सात अगस्त को अस्पताल ले जाया गया था। भूख हड़ताल पर बैठे और उसी अस्पताल में इलाज करा रहे दो अन्य प्रदर्शनकारी देवेंद्र नाथ महतो और महेंद्र प्रताप 'जेएसएससी-छात्र मंच' के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे हैं। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक ने कहा, 'चारों छात्रों की स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है। समय-समय पर उनकी जांच की जा रही है और उनके स्वास्थ्य की नियमित निगरानी की जा रही है।'

End of Feed