झारखंड के शिक्षा मंत्री बाथरूम में फिसलकर गिरे, सिर में आई गंभीर चोट, दिल्ली एयरलिफ्ट किया गया

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अंसारी ने एक बयान में कहा, रामदास सोरेन जी की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। वह बाथरूम में गिर गए थे, जिससे उनके मस्तिष्क में गंभीर चोट आई ...

Jharkhand Education Minister Suffers Brain Injury: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन शनिवार तड़के अपने आवास के बाथरूम में गिरने से गंभीर रूप से चोटिल हो गए। उनके सिर में चोट लगी है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में एयरलिफ्ट किया जा रहा है, राज्य मंत्री इरफान अंसारी ने यह जानकारी दी। अंसारी ने बताया कि सोरेन को आज सुबह जमशेदपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Jharkhand Minister

झारखंड के मंत्री रामदास सोरेन घायल (ANI)

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अंसारी ने एक बयान में कहा, रामदास सोरेन जी की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। वह बाथरूम में गिर गए थे, जिससे उनके मस्तिष्क में गंभीर चोट आई और खून का थक्का जम गया। बाद में उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि सोरेन को जमशेदपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनके मस्तिष्क में खून का थक्का जमने का पता लगाया।

End of Feed