बढ़ने वाली है झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मुश्किलें? ED के नए समन के बाद अचानक पहुंचे दिल्ली

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 28, 2024, 08:51 AM IST

CM Hemant Soren in Trouble: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी के नए समन के बाद अचानक दिल्ली के लिए रवाना हो गए। प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए सीएम सोरेन को नया समन जारी किया है। उनकी अचानक यात्रा को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

Jharkhand News: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को धन शोधन मामले में जांच में शामिल होने के लिए नया समन जारी करने के बीच वह शनिवार को अचानक दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उनकी अचानक यात्रा को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। उनकी दिल्ली यात्रा उस पृष्ठभूमि में हुई जब ईडी ने उनसे पूछा था कि क्या वह 29 जनवरी या 31 जनवरी को पूछताछ के लिए उपलब्ध होंगे।

Hemant Soren ED

बढ़ने वाली है CM सोरेन की मुसीबतें?

अचानक क्यों दिल्ली रवाना हुए सीएम सोरेन?

एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, 'यात्रा की कोई योजना नहीं थी। ईडी द्वारा नया समन जारी होने के बाद अचानक यह योजना बनाई गई। उनको 29 जनवरी को चाईबासा, 30 जनवरी को पलामू और 31 जनवरी को गिरिडीह में एक कार्यक्रम शामिल होना है।'

End of Feed