Jet Airways के संस्थापक नरेश गोयल को चिकित्सा परामर्श के लिए लंदन जाने की अनुमति

नरेश गोयल की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता आबाद पोंडा ने दलील दी कि उनके मुवक्किल "मैलिग्नेंट डुओडेनम न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर" और हृदय रोग सहित कई अन्य बीमारियों से पीड़ित हैं।

मुंबई की एक विशेष अदालत ने मंगलवार को विमानन कंपनी ’जेट एयरवेज’ के संस्थापक नरेश गोयल को चार हफ्ते के लिए लंदन जाने की अनुमति दे दी, ताकि वह अपनी चिकित्सा स्थिति पर विशेषज्ञों से परामर्श कर सकें।धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत दायर मामलों की सुनवाई करने वाले विशेष न्यायाधीश आरबी रोटे ने गोयल की अर्जी स्वीकार करते हुए कहा कि विभिन्न बीमारियों से पीड़ित व्यक्ति के लिए विशेषज्ञों की राय लेने और अपनी चिकित्सा स्थिति का पुनर्मूल्यांकन कराने के लिए विदेश यात्रा करना एक बुनियादी मानवाधिकार है।

naresh goel

Jet Airways के संस्थापक नरेश गोयल (फाइल फोटो)

न्यायमूर्ति रोटे ने कहा, 'यह भारत के संविधान के तहत गारंटीकृत मौलिक अधिकार का एक पहलू है।'गोयल की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता आबाद पोंडा ने दलील दी कि उनके मुवक्किल 'मैलिग्नेंट डुओडेनम न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर' और हृदय रोग सहित कई अन्य बीमारियों से पीड़ित हैं। उन्होंने कहा, 'अपनी पत्नी की मौत के कारण गोयल गंभीर अवसाद से भी जूझ रहे हैं और उनके मन में आत्महत्या तक के विचार आते हैं।'

End of Feed