क्या जदयू का होने वाला है राजद में विलय! नीतीश की क्या होगी भूमिका... बिहार की सियासत में पक क्या रहा है?

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Dec 23, 2023, 01:47 PM IST

Bihar Politics: नीतीश कुमार की जदयू अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह से नाराजगी की खबरें सामने आ रही हैं। कहा जा रहा है कि जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में नीतीश कुमार ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से हटा सकते हैं।

Bihar Politics: लोकसभा चुनाव से पहले बिहार की सियासत में बहुत कुछ पक रहा है। एक तरफ तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की चर्चा है तो दूसरी तरफ नीतीश कुमार की पार्टी जद(यू) के राजद में विलय को लेकर खबरें भी सामने आने लगी हैं। सुशील मोदी के बाद अब भाजपा के दूसरे बड़े नेता ने इस तरह का दावा किया है, जिसके बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। दरअसल, केंद्रीय मंत्री व भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने दावा किया है कि नीतीश कुमार की पार्टी जदयू राजद में विलय होने वाली है और नीतीश कुमार की भूमिका भी तय कर दी गई है।

Nitish Kumar

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

इससे पहले भाजपा नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भी इसी तरह का दावा किया था। अक्टूबर में उन्होंने जेडीयू पर निशाना साधते हुए कहा था कि जदयू टूटने की ओर बढ़ रही है और अगले चुनाव से पहले ललन सिंह की पार्टी का राजद में विलय हो जाएगा। इस तरह के बयान तब सामने आए हैं जब जदयू में अंतर्कलह चरम पर है। माना जा रहा है कि जब से नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया है तब से जदयू के बड़े नेता नाराज हैं।

End of Feed