जदयू ने शुरू की प्रेशर पॉलिटिक्स, नई सरकार के गठन से पहले रख दी दो बड़ी मांगे

JDU Anand Mohan: आनंद मोहन ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले 16 सालों में बिहार को जंगल-राज से बाहर निकाला और विकासशील बिहार बनाया। अगर हम इसे विकसित बनाना चाहते हैं, तो विशेष राज्य की मांग पूरी होनी चाहिए।

JDU Anand Mohan: दिल्ली में एक ओर जहां एनडीए सरकार बनाने की कवायद चल रही है, वहीं दूसरी ओर दबाव की रणनीति भी बनाई जा रही है। इस बीच, पूर्व सांसद और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी आनंद मोहन ने बिहार के हिस्से रेल मंत्रालय देने की मांग की है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि बिहार को रेल मंत्रालय की मांग उचित है। यह मंत्रालय कई बार बिहार के हिस्से रहा है।

Nitish Kumar

आंनद मोहन ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी रेल मंत्री रह चुके हैं और स्वर्गीय दिग्विजय सिंह सहित कई नेता रेल मंत्री का दायित्व निभा चुके हैं। उनके समय से जो काम अधूरे रहे हैं वो अगर पूरे करने हैं तो बिहार को रेल मंत्रालय चाहिए। वहीं, जदयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी के बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग के विषय में पूछे जाने पर आनंद मोहन ने कहा कि वे अनुभवी नेता हैं और अगर उन्होंने कहा है तो ठीक ही कहा होगा।

End of Feed