दिखने लगे JDU के तेवर, केसी त्यागी ने आखिर उठा ही दिया अग्निवीर योजना और UCC का मुद्दा

NDA के घटक दलों के बीच नई सरकार में कई मुद्दों पर टकराव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। ऐसे ही दो मुद्दों पर जेडीयू ने अपना रुख जता दिया है।

Agniveer scheme And UCC : मोदी सरकार 3.0 के गठन से पहले ही घटक दलों खासकर नीतीश कुमार को लेकर कई तरह के सवाल उठाए जाने लगे हैं। नीतीश कुमार का पुराना रिकॉर्ड देखते हुए कयास लग रहे हैं कि वह कब तक एनडीए सरकार में बने रहेंगे। हालांकि, चुनाव से पहले ही वह कई बार साफ कर चुके हैं कि अब वह एनडीए में ही बने रहेंगे। लेकिन नई सरकार में कई मुद्दों पर टकराव की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। ऐसे ही दो मुद्दों अग्निवीर और यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी यूसीसी (UCC) पर जेडीयू ने अपना रुख जता दिया है।

अग्निवीर और यूसीसी पर ये रुख

जेडीयू के प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा कि मतदाताओं का एक वर्ग अग्निवीर योजना से नाराज है। हमारी पार्टी चाहती है कि जिन कमियों पर जनता ने सवाल उठाए हैं, उन पर विस्तार से चर्चा की जाए और उन्हें दूर किया जाए। यूसीसी पर त्यागी ने कहा, पार्टी के अध्यक्ष के तौर पर सीएम नीतीश ने विधि आयोग प्रमुख को इस बारे में लिखा था कि हम इसके खिलाफ नहीं हैं, लेकिन सभी हितधारकों से बात करके समाधान निकाला जाना चाहिए।

End of Feed