जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह बीजेपी पर वार करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं और सार्वजनिक मंच से लेकर सोशल साइट्स पर बीजेपी पर वार कर रहे हैं अब उन्होंने कहा है कि बिहार में भाजपा का कोई अस्तित्व नहीं था, नीतीश जी के कंधे पर बैठकर भाजपा ने अपनी पहचान बनाई। अब हमारे नेता ही भाजपा को देश से हटाएंगे।
जेडीयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का तंज
इससे पहले ललन सिंह ने कहा था कि 'बीजेपी कनफुसका पार्टी है और देश के सारे मीडिया हाउस उसके दुष्प्रचार को फैलाते हैं' और इसमें उसका साथ देश के सारे मीडिया हाउस दे रहे हैं, चूंकि सभी मीडिया हाउस मैनेजमेंट पर उनका कंट्रोल है।
'मीडिया में चार दिन यह चलता है कि नीतीश कुमार ललन सिंह के बीच टकराहट है'
जेडीयू कार्यालय में आयोजित अभिनंदन समारोह में ललन सिंह ने ये बात कही थी, कहा कि कभी मीडिया में चार दिन यह चलता है कि नीतीश कुमार ललन सिंह के बीच टकराहट है, तो कभी यह कहते हैं नीतीश कुमार बीजेपी में जा रहे हैं और उन्हें बीजेपी में जाने से ललन सिंह ने रोक रखा है।
बीजेपी ने भी ललन सिंह पर पलटवार किया
वहीं बीजेपी ने भी ललन सिंह पर पलटवार किया है, पूर्व विधान पार्षद रणवीर नंदन एवं बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद ने कहा कि ललन सिंह लालू यादव के घर चक्कर लगाकर नीतीश कुमार को अपमानित करने की कोशिश कर रहे हैं, ललन पर तंज कसते हुए कहा कि पूरा बिहार जानता है कि ललन सिंह ने कितने घाट का पानी पिया है।
