JDU नेता गुलाम रसूल बलियावी (Gulam Rasool Balyavi) ने झारखंड (Jharkhand) के हजारीबाग में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान भड़काऊ भाषण दिया है। बलियावी ने धमकी दी कि वो शहरों को कर्बला (Karbala) बना देंगे। मौलाना गुलाम रसूल बलियावी ने अपने भाषण में आगे कहा कि मोराबादी और रांची को जाम कर दो। गुलाम रसूल अपनी तकरीर में पहले तो सामाजिक मुद्दों पर बोलते रहे फिर नुपुर शर्मा के नाम पर लोगों को भड़काया और आखिर में मुलसमानों के लिए सेफ्टी एक्ट की मांग की।
'आका की इज्जत के लिए शहर कर्बला बना देंगे', JDU नेता गुलाम रसूल का भड़काऊ बयान
- Authored by: किशोर जोशी
- Updated Jan 20, 2023, 01:22 PM IST
विधान परिषद के सदस्य रह चुके जदयू नेता गुलाम रसूल बलियावी ने झारखंड के हजारीबाग में मजहब के नाम पर भड़काऊ बयान दिया है। रसूल ने कहा कि अपने आका की इज्जत के लिए हम शहरों को भी कर्बला बना देंगे।
End of Feed
