राहुल गांधी पर देर से आई JDU की प्रतिक्रिया, ललन सिंह ने कही ये बात, अभी तक चुप हैं नीतीश कुमार

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 25, 2023, 12:46 PM IST

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म किये जाने पर जनता दल यूनाइडेट (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि समें केंद्र सरकार ने जो भूमिका निभाई है वह बौखलाहट में है। वो हताश हो चुके हैं। जनता सब देख रही है 2024 में उनके एक-एक काम का हिसाब लेगी।

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म होने के बाद अधिकांश विपक्षी दलों ने तुरंत केंद्र सरकार के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया दी। लेकिन बिहार में महागठबंधन में शामिल जदयू ने एक दिन बाद प्रतिक्रिया दी। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन(ललन) सिंह ने शनिवार (25 मार्च) प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि राहुल गांधी के संबंध में 24 घंटे के अंदर जिस प्रकार से फैसला लिया गया है वह दर्शाता है कि केंद्र सरकार हताशा में है। लोकतंत्र की प्रक्रिया होती है, कार्ट का फैसला चुनाव आयोग में जाता है। चुनाव आयोग के माध्यम से वे स्पीकर के पास जाता है। ये सारी प्रक्रिया 10 घंटे में करना दिखाता है कि इसमें केंद्र सरकार की भूमिका है। इसमें केंद्र सरकार ने जो भूमिका निभाई है वह बौखलाहट में है। वो हताश हो चुके हैं। उनसे जनता को जो विश्वास हट रहा है। उसके कारण हताश हैं। इस देश की जनता बहुत सजग है। सब देख रही है 2024 में उनके एक-एक काम का हिसाब लेगी। लेकिन जदयू के कद्दवार नेता और सीएम नीतीश कुमार ने अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

Rahul Gandhi disqualification, JDU, Lalan Singh

राहुल गांधी की अयोग्यता पर JDU ने दी प्रतिक्रिया

नीतीश कुमार के महागठबंधन में शामिल से तेजस्वी पर कार्रवाई

साथ ही उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के बारे में भी वही हो रहा है। 2008 में शिकायत सीबीआई की जांच हुई लेकिन तब कह सकते हैं कि तब यूपीए की सरकार थी। 2014 के बाद से एनडीए की सरकार है अगर उसमें कुछ सक्ष्य था तब कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे थे। जब 2022 में महागठबंधन में नीतीश कुमार जी फिर से शामिल हो गए तब आपको दिव्य ज्ञान हो गया साक्ष्य का। तब कार्रवाई करने लगे।

End of Feed