'निवेश से बढ़ेंगे रोजगार के मौके, देश की टॉप-3 अर्थव्यवस्थाओं में यूपी शामिल', UP-जापान निवेश सम्मेलन में बोले CM योगी

यूपी की आर्थिक तरक्की का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। यूपी आज देश की शीर्ष तीन बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। जापानी निवेश से उत्तर प्रदेश में तेजी से विकास होगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

UP-Japan Investment Meet : उत्तर प्रदेश-जापान निवेश सम्मेलन को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधार को कहा कि भारत-जापान के संबंध नई ऊंचाई पर हैं। जापानी निवेश से उत्तर प्रदेश में तेजी से विकास होगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। यूपी की आर्थिक तरक्की का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। यूपी आज देश की शीर्ष तीन बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। यूपी में 96 लाख से ज्यादा MSME हैं और यूपी देश का ग्रोथ इंजन है।

cm yogi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

निवेश से यूपी में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर-सीएम योगी

दिल्ली में निवेश सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा, 'यह समृद्धि और विविधता को दर्शाता है। मित्रों, भारत और जापान के बीच संबंध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। दोनों देशों के साझा मूल्यों में भगवान बुद्ध की करुणा, जीवन का अनुशासन और मध्यम मार्ग शामिल हैं। भारत-जापान साझेदारी साझा विकास, साझा तकनीक और साझा समृद्धि की साझेदारी है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और दूरदर्शी नेतृत्व में, साझेदारी, साझा संकल्प और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ उत्तर प्रदेश लगातार प्रगति कर रहा है और आज भारत की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है तथा भारत के विकास में योगदान दे रहा है।'

End of Feed