पहली बार भारतीय बेस से जापानी फाइटर जेट्स ने भरी उड़ान; दुनिया ने देखा भारत-जापान की आसमानी ताकत का नजारा

India Japan Joint Exercise: जोधपुर में भारत और जापान के बीच जारी द्विपक्षीय वायुसेना अभ्यास के दौरान पहली बार भारतीय धरती से जापानी लड़ाकू विमानों ने उड़ान भरी।

India Japan Joint Exercise: जापान के लड़ाकू विमानों ने पहली बार भारतीय जमीन से उड़ान भरी। इसे दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग में एक अहम उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है। भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने रविवार को कहा कि जापानी लड़ाकू विमानों का पहली बार भारतीय जमीन से उड़ान भरना दोनों देशों के संबंधों और रक्षा साझेदारी के इतिहास में एक बड़ा मील का पत्थर है।

India Japan Air Show

पहली बार भारतीय बेस से जापानी फाइटर जेट्स ने भरी उड़ान

कब तक चलेगा युद्धाभ्यास?

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, युद्धाभ्यास 9-22 सितंबर तक जोधपुर के एयर फोर्स स्टेशन पर हो रहा है, जिसमें भारतीय वायुसेना के फ्रंटलाइन एयरक्राफ्ट शामिल हैं, जिसमें स्वदेशी तेजस, Su-30MKI और राफेल, और जापान एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स के एफ-2ए फाइटर प्लेन शामिल हैं।

End of Feed