Abhijeet Dipke: देश की राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक धरना स्थल जंतर-मंतर पर चल रहा आंदोलन एक बार फिर भारी हंगामे की चपेट में आ गया है। शनिवार दोपहर एक अज्ञात महिला ने आज ही अनशन पर बैठे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और अध्यक्ष अभिजीत दीपके पर अचानक स्याही फेंक दी। मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर अपने समर्थकों और प्रदर्शनकारी छात्रों को संबोधित कर रहे थे। तभी भीड़ में से आई एक महिला ने सीधे उन पर स्याही फेंक दी, जो उनके चेहरे और कपड़ों पर जा गिरी।
अभिजीत दिपके पर महिला ने फेंकी स्याही
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें- सोनम वांगचुक की जगह अब अनशन पर बैठेंगे अभिजीत दीपके, आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए CJP प्रमुख का बड़ा ऐलान
भूख हड़ताल के बीच हुआ इंक अटैक
गौर करने वाली बात यह है कि यह घटना ठीक उसी दिन हुई है जब कुछ ही घंटे पहले सोनम वांगचुक पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल शिफ्ट किया था। उनके तुरंत बाद अभिजित दीपके ने जंतर-मंतर पर ही अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का ऐलान किया था। NEET परीक्षा में धांधली और पेपर लीक के विरोध में चल रहे इस आंदोलन के बीच हुए इस इंक अटैक ने धरना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
अनशन पर बैठे तीन छात्रों की तबीयत बिगड़ी
गौरतलब है कि जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे तीन छात्र कार्यकर्ताओं की तबीयत शनिवार को बिगड़ गई। आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया कि अनशन के 21वें दिन दिल्ली पुलिस ने तीनों कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन स्थल से हिरासत में लेने की कोशिश की। यह आंदोलन प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के कामकाज को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहा है। सोनम वांगचुक के साथ ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के कार्यकर्ता नेहा, आमीन और मनीष भी इस अनिश्चितकालीन अनशन में शामिल हैं।
