Jamtara Rail Accident: कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की निष्पक्ष जांच कराने की मांग, बोले- रेल मंत्रालय को लेनी चाहिए जिम्मेदारी

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 28, 2024, 11:56 PM IST

Congress On Jamtara Rail Accident: झारखंड के जामताड़ा जिले में ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हादसे की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि जामताड़ा रेल हादसे की निष्पक्ष जांच कराई जाए ताकि जवाबदेही तय हो।

Jharkhand News: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने झारखंड के जामताड़ा में हुए रेल हादसे में कुछ लोगों की मौत होने पर बुधवार को दुख जताया और कहा कि रेल मंत्रालय को इस घटना की जिम्मेदारी लेते हुए निष्पक्ष जांच करानी चाहिए ताकि जवाबदेही तय हो सके। खड़गे ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, 'झारखंड के जामताड़ा में हुई रेल दुर्घटना बेहद हृदयविदारक है। कई लोगों की जान जाने का समाचार अत्यंत दुःखद है। मृतकों के परिवारजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं और हम घायलों के अति-शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करते हैं।'

Mallikarjun Kharge On Jamtara Train Accident

जामताड़ा ट्रेन हादसे पर क्या बोले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे?

मल्लिकार्जुन खड़गे ने की निष्पक्ष जांच की मांग

उन्होंने कहा कि रेलवे व शासन-प्रशासन को त्वरित राहत-बचाव का काम करना चाहिए और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हर संभव मदद करनी चाहिए। खड़गे ने कहा, 'रेल मंत्रालय को इस दर्दनाक हादसे की ज़िम्मेदारी लेते हुए, इसकी निष्पक्ष जांच करानी चाहिए, ताकि जिससे सुरक्षा में चूक हुई है, उसकी जवाबदेही तय हो।'

End of Feed