Jammu Kashmir: बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, श्रीनगर में लश्कर-ए-तैयबा का नेटवर्क ध्वस्त; 2 पाकिस्तानी आतंकी गिरफ्तार

Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों ने दो पाकिस्तानी आतंकियों को गिरफ्तार किया है। ये आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे और उसके OGW नेटवर्क का हिस्सा था।

Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर में एक बार फिर से पाकिस्तानी मंसूबों को बड़ा झटका लगा है। श्रीनगर में लश्कर-ए- तैयबा का नेटवर्क सुरक्षाबलों ने ध्वस्त कर दिया है। Jammu and Kashmir Police ने एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए प्रतिबंधित आतंकी संगठन Lashkar-e-Taiba (LeT) से जुड़े दो पाकिस्तानी आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई एक बड़े आतंकवादी हमले की साजिश को नाकाम करने के लिए की गई। जांच में सामने आया है कि इस मॉड्यूल का नेटवर्क श्रीनगर समेत कश्मीर के कई अन्य इलाकों में सक्रिय था और इसका कनेक्शन पंजाब तक फैला हुआ था।

jammu kashmir terrorist

जम्मू कश्मीर में 2 पाकिस्तानी आतंकी गिरफ्तार (फाइल फोटो- PTI)

OGW नेटवर्क पूरी तरह ध्वस्त

सुरक्षा एजेंसियों ने बताया कि इस ऑपरेशन के दौरान लश्कर-ए-तैयबा का पूरा OGW (Over Ground Worker) नेटवर्क भी खत्म कर दिया गया है। OGW वे लोग होते हैं, जो आतंकियों को छिपने की जगह, हथियार, पैसे और अन्य जरूरी मदद उपलब्ध कराते हैं।

End of Feed