J&K के कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, LoC के पास सुरक्षाबलों ने मार गिराए दो आतंकी, सर्च ऑपरेशन जारी

कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा (Loc) पर सुरक्षा बलों ने इन आतंकवादियों को मार गिराया है। भारतीय सेना ने कल देर शाम उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के कुंभकड़ी में नियंत्रण रेखा पर संदिग्ध गतिविधि देखी थी। जिसके बाद अभियान शुरू किया गया। जहां अभी भी सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी है।

Jammu Kashmir Kupwara News: जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम कर दिया है। इसके साथ ही फोर्स ने दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया है। कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा (Loc) पर सुरक्षा बलों ने इन आतंकवादियों को मार गिराया है। बता दें कि भारतीय सेना ने कल देर शाम उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के कुंबकडी में नियंत्रण रेखा पर संदिग्ध गतिविधि देखी थी। जिसके बाद अभियान शुरू किया गया। जहां अभी भी सेना व पुलिस ऑपरेशन जारी है।

jammu kashmir

LoC के पास सुरक्षाबलों ने मार गिराए दो आतंकी। प्रतीकात्मक फोटो- PTI

संदिग्ध हलचल होने पर ऑपरेशन शुरू

दरअसल, भारतीय सेना के जवानों ने बीते दिन लाइन ऑफ कंट्रोल पर कुछ संदिग्ध हलचल देखी, जिसके बाद सोमवार शाम करीब 7 बजे से गोलीबारी जारी रही। इलाके में ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। अब जहां दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया है।

End of Feed