Amarnath Yatra: ड्रोन और गुब्बारे की उड़ान पर रोक... चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर, रेडियो फ्रीक्वेंसी पहचान टैग का होगा इस्तेमाल

Amarnath Yatra: केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने आगामी अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था की मंगलवार को समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि बैठक में गुप्तचर ब्यूरो के निदेशक तपन कुमार डेका भी मौजूद थे। बैठक में पूरे अमरनाथ यात्रा मार्ग को ‘नो फ्लाई जोन’ घोषित करने के बारे में भी बताया गया।

Amarnath Yatra: केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने आगामी अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था की मंगलवार को समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि बैठक में गुप्तचर ब्यूरो के निदेशक तपन कुमार डेका भी मौजूद थे। अधिकारियों ने बताया कि साथ ही इस बैठक में सेना, सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारी शामिल हुए।

Amarnath_Yatra

अमरनाथ यात्रा 2025

कितने दिनों तक चलेगी यात्रा?

यह यात्रा तीन जुलाई को दो मार्गों से शुरू होने वाली है। इसमें अनंतनाग जिले में 48 किलोमीटर लंबा पारंपरिक पहलगाम मार्ग और गांदरबल जिले में 14 किलोमीटर लंबा वाला बालटाल मार्ग शामिल है। यह यात्रा 38 दिन चलेगी। तीर्थयात्रियों का पहला जत्था दो जुलाई को भगवती नगर शिविर से कश्मीर के लिए रवाना होगा और उसी शाम पहलगाम मार्ग पर नुवान और सोनमर्ग मार्ग पर बालटाल आधार शिविरों पर पहुंचेगा।

End of Feed