Jammu Kashmir News: गृह मंत्रालय (एमएचए) ने मंगलवार को लोकसभा को बताया कि इस साल 21 जुलाई तक 11 आतंकी घटनाओं और 24 मुठभेड़ों या आतंकवाद विरोधी अभियानों में नागरिकों और सुरक्षाकर्मियों सहित कुल 28 लोग मारे गए हैं।
जम्मू कश्मीर में 21 जुलाई तक इस साल 24 एनकाउंटर हुए।
आतंकवाद से जुड़ी 11 घटनाओं में 28 लोगों की मौत
एमएचए की ओर से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद प्रदीप कुमार सिंह के सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने निचले सदन में एक लिखित जवाब पेश किया, जिसमें बताया गया कि पिछले सालों की तुलना में "जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाओं की संख्या में कमी आई है।"
गृह मंत्रालय ने जारी किए आंकड़े।
गृह मंत्रालय ने जारी किए आंकड़े।
वायनाड में भूस्खलन को लेकर क्या बोले केंद्रीय मंत्री?
आतंकवादी घटनाओं के बारे में जानकारी साझा करने के अलावा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को संसद में केरल के वायनाड में भूस्खलन से हुई मौत पर भी टिप्पणी की। इस दर्दनाक प्राकृतिक आपदा के संदर्भ में पहले लोकसभा और फिर राज्यसभा में बयान देते हुए राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं तथा केंद्र सरकार राज्य को हरसंभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है।
वायनाड में खराब होने के कारण हो रही दिक्कत
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के लोग राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं तथा सेना की दो टुकड़ियां भी पहुंच रही हैं। राय ने बताया कि भारतीय वायु सेना के दो हेलीकॉप्टरों को लगाया गया है, लेकिन मौसम खराब होने के कारण उनके उतरने में दिक्कत हो रही है।
उन्होंने कहा, 'एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल), अग्निशमन सेवाओं, नागरिक सुरक्षा, पुलिस और स्थानीय आपातकालीन प्रतिक्रिया बल के 300 से अधिक बचाव कर्मियों को बचाव और राहत अभियान में तैनात किया गया है। तलाशी और बचाव उपकरणों के साथ एनडीआरएफ के तीन अतिरिक्त दल मार्ग में हैं तथा खोज और बचाव अभियान के लिए डॉग स्क्वॉड को भी तैनात किया गया है।'
