J&K: पुलवामा-शोपियां में आतंकियों के तीन मददगार गिरफ्तार, बरामद हुए ये हथियार

  • Agency by: Agency
  • Updated May 5, 2023, 10:56 PM IST

अभियान के दौरान जैश-ए-मोहम्मद के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया जिनकी पहचान त्राल निवासी बशीर अहमद और गुलजार अहमद के रूप में हुई।दोनों की ओर से किए गए खुलासों के आधार पर एक एके-56 राइफल, दो एके मैगजीन, तीन पिस्तौल और अन्य हथियारों और गोला-बारूद के साथ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा और शोपियां जिलों में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने आतंकियों के सहयोगी तीन लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

crime news

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

दक्षिण कश्मीर के शोपियां के नागिशेरन में एक नाका पर जांच के दौरान सुरक्षा बलों ने मोहम्मद असगर डार नामक एक व्यक्ति को रोका, तो उसने संदिग्ध रूप से बचने की कोशिश की। एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस पर असगर को गिरफ्तार कर लिया गया।

End of Feed