LoC Terrorists News: भारत में घुसपैठ के लिए पाकिस्तानी आंतकी नए- नए हथकंडे अपना रहे हैं। वह बॉर्डर पर आग लगाकर घुसपैठ की कोशिश में हैं, जहां सुरक्षा बल अलर्ट मोड पर हैं। जम्मू कश्मीर के पूंछ जिले में LOC पर पिछले कुछ दिनों से आग लगने की घटनाएं बढ़ गई हैं।दरअसल पूंछ जिले में मेंढर इलाके में भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर अग्रीम क्षेत्र में बालाकोट में एक बार फिर पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र से लगी आग ने भारतीय क्षेत्र के जंगलों को अपनी चपेट में लिया है।
घुसपैठ की फिराक में पाकिस्तानी आतंकी
आग लगाने से कैसे करेंगे घुसपैठ?
बता दें कि आग लगने से पिछले चार दिनों में एक दर्जन से ज्यादा बारूदी सुरंगों (landmines) में धमाके हुए हैं। ये पाकिस्तानी आतंकियों की साजिश है कि POK में बॉर्डर के पास अपनी साइड आग लगा लगाना और जब आग LOC पर भारत की साइड फैले और उसके बाद आग की वजह से बारूदी सुरंगों में धमाके हो और उसकी आड़ में घुसपैठ करवाई जाए।
जहां पाकिस्तान की इस साजिश को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड हैं।
लाल किला विस्फोट: NIA ने जम्मू कश्मीर के अनंतनाग, कुलगाम में छापेमारी की
NIA की एक टीम ने दिल्ली में लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए विस्फोट की जांच के तहत मंगलवार को जम्मू कश्मीर के अनंतनाग और कुलगाम जिलों में कई जगहों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की सहायता से एनआईए के अधिकारी उन दो आरोपियों डॉ. अदील राठेर और जसीर बिलाल वानी को साथ लेकर आए, जिन्हें 'सफेदपोश' आतंकी मॉड्यूल के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। यह छापेमारी उन दो आरोपियों की निशानदेही पर की गई जिन्होंने जांचकर्ताओं को अनंतनाग के मट्टन वन क्षेत्र और कुलगाम के काजीगुंड क्षेत्र के वनपोरा में अपने ठिकानों के बारे में बताया था।
