पाकिस्तान को दिखाया आईना, यूक्रेन-मिडिल ईस्ट के हालात पर जताई चिंता... UN में जयशंकर ने बताई भारत की ग्रोथ स्टोरी, जानें 10 बड़ी बातें

संयुक्त राष्ट्र में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आतंकवाद, पाकिस्तान, यूक्रेन युद्ध और मिडिल ईस्ट संकट समेत कई वैश्विक मुद्दों पर भारत का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने सीमा पार आतंकवाद को लेकर कड़ा संदेश दिया और युद्धों के वैश्विक असर पर चिंता जताई। साथ ही जयशंकर ने भारत की आर्थिक और विकास यात्रा, ग्लोबल साउथ में उसकी भूमिका और बदलती वैश्विक व्यवस्था में भारत के बढ़ते महत्व पर जोर दिया।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र को संबोधित किया। जयशंकर ने इस दौरान उन्होंने विश्व में जारी संकट और मौजूदा वैश्विक चुनौतियों को लेकर चिंता जाहिर की। इस दौरान उन्होंने दुनिया से शांति की अपील की और उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यूएन में स्थाई और अस्थाई सदस्यों की संख्या में विस्तार की जरूरत है। उन्होंने बताया कि भारत अधिक जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार है।

s jaishankar (5)

संयुक्त राष्ट्र में भारत की तरफ से विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दुनिया को संदेश दिया। AP

आइए उनके भाषण के 10 महत्वपूर्ण बातों पर नजर डालते हैं।

'आतंकवाद का लगातार अभ्यास करने वाला देश है पाकिस्तान'

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आतंकवाद के मुद्दे पर भारत का रुख बेहद स्पष्ट शब्दों में रखा। उन्होंने बिना पाकिस्तान का नाम लिए कहा कि सीमा पार आतंकवाद में शामिल सरकारों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए और आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक स्तर पर जीरो टॉलरेंस की नीति में किसी तरह की ढील नहीं होनी चाहिए।

End of Feed