'भारतीयों की सुरक्षित निकासी के लिए ईरान का धन्यवाद'; जयशंकर ने अरागची से की फोन पर बात, जताया आभार

Operation Sindhu: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को ईरान के अपने समकक्ष अब्बास अरागची के साथ टेलीफोन पर बात की। एस. जयशंकर ने बताया कि आज दोपहर ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची से बात की। वर्तमान जटिल परिस्थिति में ईरान के दृष्टिकोण और सोच को साझा करने के लिए उनकी सराहना करता हूं।

Operation Sindhu: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को ईरान के अपने समकक्ष अब्बास अरागची के साथ टेलीफोन पर बात की। उन्होंने ईरान के दृष्टिकोण और सोच को साझा करने के लिए अरागची की सराहना की और भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकासी में सहायता प्रदान करने के लिए पश्चिम एशियाई देश का आभार जताया।

Jaishankar

विदेश मंत्री एस जयशंकर (फाइल फोटो)

जयशंकर ने क्या कुछ कहा?

एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "आज दोपहर ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची से बात की। वर्तमान जटिल परिस्थिति में ईरान के दृष्टिकोण और सोच को साझा करने के लिए उनकी सराहना करता हूं। भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकासी में मदद करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।"

End of Feed