जयशंकर का चीन पर बड़ा हमला! कहा- जब राष्ट्र समझौतों का उल्लंघन करते हैं, तो भरोसे को भारी नुकसान पहुंचता है

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 12, 2023, 09:34 PM IST

जयशंकर हिंद महासागर सम्मेलन के 6वें संस्करण में भाग लेने के लिए ढाका में हैं। जिसमें मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराजसिंह रूपन, मालदीव के उपराष्ट्रपति फैसल नसीम, ​​बांग्लादेश की प्रधान मंत्री शेख हसीना और दुनिया भर के कई मंत्री भाग ले रहे हैं। यहां जयशंकर ने कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण साझा चिंता गैर-व्यवहार्य परियोजनाओं द्वारा उत्पन्न ऋण है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चीन पर परोक्ष रूप से बड़ा हमला बोला है। एस जयशंकर ने कहा कि जब राष्ट्र समझौते का उल्लंघन करते हैं तो भरोसे को भारी नुकसान पहुंचता है।

s jaishankar on china

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चीन पर साधा निशाना

क्या कहा विदेश मंत्री ने

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि जब राष्ट्र कानूनी दायित्वों की अवहेलना करते हैं या लंबे समय से चले आ रहे समझौतों का उल्लंघन करते हैं, तो भरोसे को भारी नुकसान पहुंचता है। बांग्लादेश की राजधानी में छठे हिंद महासागर सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने ये बातें कहीं। आगे जयशंकर ने कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण साझा चिंता गैर-व्यवहार्य परियोजनाओं द्वारा उत्पन्न ऋण है।

End of Feed