भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री कौन? इस सवाल पर जयराम रमेश ने लिया इस PM का नाम, पटेल पर भी बोले

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने एक साक्षात्कार के दौरान जवाहर लाल नेहरू से लेकर सरदार पटेल और पीएम मोदी तक पर बड़ी बेबाकी से अपनी राय रखी है। इसके साथ ही उन्होनें अपनी पसंद और राजनीति में एंट्री के बारे में भी विस्तार से बताया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री बताया है। इसके साथ ही उन्होंने सरदार पटेल को ऐसा 'सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री' बताया जो देश को नहीं मिल सका। समाचार एजेंसी पीटीआई के साथ एक साक्षात्कार के दौरान उन्होंने यह टिप्पणी की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी तीखी टिप्पणियां कीं।

Jairam Ramesh

जयराम रमेश

देश का सर्वश्रेष्ठ पीएम कौन?

साक्षात्कार के दौरान जब रैपिड फायर राउंड में जयराम रमेश से विभिन्न मुद्दों पर एक-एक शब्द में जवाब देने को कहा गया। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री कौन रहा,इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि निस्संदेह जवाहरलाल नेहरू। वहीं, जब उनसे पूछा गया कि भारत को ऐसा कौन-सा सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री नहीं मिल सका,इस पर उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल का नाम लिया।

End of Feed