Rajasthan Local Body Election Results: बीजेपी या कांग्रेस? 'तबेले वाले स्कूल' के इलाके में किसे मिली जीत, जानें रिजल्ट

जयपुर के रामपुरा-कंवरपुरा वार्ड नंबर 61 में कांग्रेस के सुरेश मीणा ने भाजपा के रामलाल मीणा को 438 वोटों से हराया। यही इलाका कुछ समय पहले जर्जर सरकारी स्कूल और बच्चों के तबेले जैसी जगह पर पढ़ाई को लेकर सुर्खियों में आया था। नए परिसीमन के बाद पहली बार नगर निगम का हिस्सा बने इस वार्ड में कांग्रेस की जीत चर्चा का विषय बन गई है।

राजस्थान नगर निकाय चुनाव के नतीजे सोमवार को सामने आए। जयपुर नगर निगम चुनाव के नतीजों में रामपुरा-कंवरपुरा का वार्ड नंबर 61 चर्चा में आ गया है। इसी इलाके में कुछ समय पहले जर्जर सरकारी स्कूल और बच्चों के तबेले जैसी जगह पर पढ़ने का मामला राष्ट्रीय सुर्खियों में रहा था। अब चुनाव परिणाम में इस वार्ड से कांग्रेस के सुरेश मीणा ने जीत दर्ज की है।

rajasthan election

जयपुर के वार्ड 61 में कांग्रेस का परचम, तबेले वाले स्कूल वाले इलाके में BJP को मिली हार।

सुरेश मीणा ने 438 वोटों के अंतर से भाजपा प्रत्याशी को शिकस्त दी। वार्ड 61 से सुरेश मीणा कांग्रेस के उम्मीदवार थे, जबकि भाजपा ने रामलाल मीणा को मैदान में उतारा था। उपलब्ध चुनावी जानकारी के मुताबिक वार्ड 61 अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित था।

End of Feed