'जेल में शुरू हुई कैंसर की बीमारी', संजय राउत बोले- राहुल ने कहा था टेस्ट कराओ, कहीं खाने में जहर तो नहीं

Sanjay Raut Cancer Treatment: शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने चौंकाने वाला दावा किया कि राहुल गांधी को आशंका थी कि जेल में हम जैसे लोगों के साथ कुछ भी हो सकता है।

Sanjay Raut Cancer Treatment: शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने शनिवार को दावा किया कि उन्हें संदेह है कि जेल में बिताया समय उनके कैंसर का मूल कारण था और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन्हें यह पता लगाने के लिए विषाक्तता परीक्षण कराने का सुझाव दिया था कि कहीं उनके भोजन में जहर तो नहीं मिलाया गया था।

Sanjay Raut Rahul Gandhi

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो)

संजय राउत का बड़ा खुलासा

राउत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मौजूदा सरकार ''इतनी क्रूर'' है कि वह कुछ भी कर सकती है। उन्होंने दावा किया, ''राहुल गांधी को भी आशंका थी कि जेल में हम जैसे लोगों के साथ कुछ भी हो सकता है।'' राज्यसभा सदस्य राउत ने दावा किया कि जेल में बंद रहे अन्य राजनीतिक नेताओं की हालत भी खराब है। उन्होंने आरोप लगाया, ''यह बीमारी (कैंसर) जेल में शुरू हुई।''

End of Feed