Diwali को माना गया वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और आध्यात्मिक त्योहार! UNESCO के बड़े ऐलान पर बोले PM मोदी- प्रभु श्री राम...

दिल्ली इन दिनों यूनेस्को की 20वीं अंतर-सरकारी समिति की बैठक की मेजबानी कर रही है, जहां दुनिया भर के प्रतिनिधि मौजूद हैं। इस बीच एक बड़ी घोषणा में भारत के प्रमुख उत्सव दीपावली को UNESCO की मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल किया गया।

UNESCO Diwali List: भारत के प्रमुख उत्सव दीपावली (Diwali) को बुधवार को UNESCO की मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल किया गया। दिल्ली में लाल किले पर आयोजित यूनेस्को की एक अहम बैठक में यह फैसला लिया गया। यह पहली बार है कि भारत अमूर्त सांस्कृतिक विरासत (ICH) के संरक्षण के लिए अंतरसरकारी समिति के सत्र की मेजबानी कर रहा है।

DIWALI (1)

दीपावली को माना गया वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और आध्यात्मिक त्योहार (PTI)

दीपावली की वैश्विक लोकप्रियता में वृद्धि होगी: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को दीपावली को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि इससे त्योहार की वैश्विक लोकप्रियता में और वृद्धि होगी। मोदी ने यूनेस्को द्वारा दीपावली को अपनी अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किये जाने की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए X पर एक पोस्ट में कहा, 'भारत और दुनिया भर के लोग रोमांचित हैं।'

End of Feed