कानून मंत्रालय से हटाए जाने पर बोले रिजिजू- ये सजा नहीं, पीएम मोदी का विजन है

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 19, 2023, 02:26 PM IST

रिजिजू दिल्ली के लोधी रोड स्थित पृथ्वी भवन में पृथ्वी विज्ञान मंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे।

कैबिनेट फेरबदल के दौरान केंद्रीय कानून मंत्री के पद से हटाए जाने के एक दिन बाद किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को इसे एक नियमित प्रक्रिया का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री के विजन का हिस्सा है न कि उनके लिए कोई सजा। रिजिजू ने कहा कि यह तबादला एक नियमित प्रक्रिया है। यह प्रधानमंत्री का विजन है। किसी को जिम्मेदारी लेनी होगी। कोई गलती नहीं हुई है। मेरे खिलाफ बोलना विपक्ष का काम है, उन्हें बोलने दें। आज राजनीति पर बोलने का दिन नहीं है।

Kiran Rijiju

पृथ्वी विज्ञान मंत्री का पदभार संभाला

रिजिजू शुक्रवार को दिल्ली के लोधी रोड स्थित पृथ्वी भवन में पृथ्वी विज्ञान मंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। गुरुवार को कैबिनेट फेरबदल में किरेन रिजिजू को अचानक कानून मंत्रालय से हटाकर पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय दिया गया। उनकी जगह अर्जुन राम मेघवाल को केंद्रीय कानून मंत्री का प्रभार दिया गया। रिजिजू को पिछले साल कैबिनेट का दर्जा देते हुए कानून मंत्रालय में प्रमोशन दिया गया था। उन्होंने सरकार के सबसे हाई-प्रोफाइल मंत्रियों में से एक के रूप में कार्यभार संभाला था।

End of Feed