मेरे मुवक्किल को भारत लाना नहीं होगा आसान, चट्टान की तरह करेंगे बचाव, मेहुल चोकसी के वकील ने क्या-क्या कहा

मेहुल चोकसी के वकील ने कहा, अगर चोकसी यहां आते हैं, तो राजनीतिक और मीडिया के दबाव के कारण, उनका मानना ​​है कि निष्पक्ष सुनवाई संभव नहीं हो सकती है। हम अपने मुवक्किल का चट्टान की तरह बचाव करेंगे।

Mehul Choksi Detained: पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के आग्रह पर शनिवार को यह गिरफ्तारी की गई। चोकसी के वकील विजय अग्रवाल का कहना है कि उनके मुवक्किल प्रत्यर्पण आसान नहीं होगा। चोकसी की तलाश भारतीय एजेंसियों को 2018 को है जब वह पीएनबी घोटाला सामने आने के बाद फरार हो गया था। कई कैरेबियन देशों में रहने के बाद वह हाल ही में बेल्जियम चला गया था। भारतीय अधिकारी उसके प्रत्यर्पण की कोशिशों में जुट गए हैं।

Mehul Choksi

मेहुल चोकसी (फाइल फोटो)

चोकसी के वकील की दलील

चोकसी के वकील अग्रवाल ने कहा, उनके लिए अपील दायर की जाएगी। अगर कोई व्यक्ति वहां के इलाज से खुश है, तो उसे वहीं इलाज करवाना चाहिए। पत्नी, वकील और डॉक्टर को अपनी पसंद का विकल्प होना चाहिए। लोग अपने बच्चों को शिक्षा के लिए विदेश भेजते हैं, तो आप पूछेंगे की वह भारत में शिक्षा क्यों नहीं लेते? यह व्यक्ति की व्यक्तिगत पसंद है। इसके अलावा, भारत में उनके लिए सुरक्षा जोखिम हैं और उनका मानना है कि जैसे ही वे आएंगे, उन्हें मानवाधिकारों के अनुसार उचित व्यवहार नहीं मिलेगा।

End of Feed