Times Now Summit 2025: स्पीकर साहब का काम है- राहुल गांधी के संसद में न बोलने देने वाले आरोप पर हंसते हुए बोले अश्विनी वैष्णव

Times Now Summit 2025: टाइम्स नाउ समिट 2025 समिट में केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि कोविड संकट के दौरान पीएम मोदी ने देश के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की बात कही। उन्होंने अर्थव्यवस्था में निवेश पर जोर दिया क्योंकि निवेश का असर हर क्षेत्र में होता है।

Times Now Summit 2025: टाइम्स नाउ समिट 2025 में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार के साथ बात करते हुए भारत की प्रगति, रेलवे का विकास, पीएम मोदी के विजन समेत कई मुद्दों पर बात की। इसी बातचीत के दौरान जब अश्विनी वैष्णव से, कांग्रेस नेता और एलओपी राहुल गांधी के संसद में न बोलने देने के आरोप पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा हंसते हुए कहा कि यह स्पीकर साहब का काम है। संसद में उन्होंने बड़े-बड़े भाषण दिए हैं। संसद चल रही है। बोलने की इजाजत देना स्पीकर का काम है। संविधान के फ्रेम वर्क में काम करना चाहिए। भारत की संभी संस्थाएं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान करती हैं।

End of Feed