सभी मुद्दों पर एकमत होना संभव नहीं..., भाजपा के साथ संबंधों को लेकर बोले RSS प्रमुख भागवत, कई मुद्दों पर खुलकर की बात

BJP New President: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के साथ संबंधों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि सिर्फ मौजूदा सरकार के साथ ही नहीं, हमारा हर सरकार के साथ अच्छा समन्वय रहा है। उन्होंने कहा कि कहीं कोई झगड़ा नहीं, लेकिन सभी मुद्दों पर एकमत होना संभव नहीं, हम हमेशा एक-दूसरे पर भरोसा करते हैं।

BJP New President: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के साथ संबंधों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि सिर्फ मौजूदा सरकार के साथ ही नहीं, हमारा हर सरकार के साथ अच्छा समन्वय रहा है। उन्होंने कहा कि कहीं कोई झगड़ा नहीं, लेकिन सभी मुद्दों पर एकमत होना संभव नहीं, हम हमेशा एक-दूसरे पर भरोसा करते हैं। मैं शाखाओं के संचालन में निपुण हूं, भाजपा सरकार चलाने में निपुण है, हम एक-दूसरे को सिर्फ सुझाव दे सकते हैं।

Mohan Bhagwat

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत (फोटो साभार: ANI)

भाजपा अध्यक्ष के चयन में क्यों हो रही देरी?

मोहन भागवत ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन में आरएसएस की भूमिका को लेकर बातचीत में साफ कर दिया कि हम फैसला नहीं करते, अगर हमें फैसला करना होता तो इतना समय लग जाता। हालांकि, नए अध्यक्ष के फैसले में हो रही देरी को लेकर उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि अपना समय लें, हमें कुछ कहने की जरूरत नहीं है।

End of Feed