देश

स्कूल भर्ती घोटाले में गिरफ्तार TMC विधायक जीवन साहा की रिश्तेदार से ED ने की पूछताछ

Bengal SSC Scam: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले से तृणमूल कांग्रेस के विधायक जीवन कृष्ण साहा को गिरफ्तार करने के बाद ईडी ने गुरुवार को स्कूल भर्तियों में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में उनकी रिश्तेदार से पूछताछ की। स्कूलों में शिक्षकों और कर्मचारियों की भर्ती में कथित अनियमितताओं की जांच के तहत ईडी ने सोमवार को बुरवान के विधायक को छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया था।

Image

प्रवर्तन निदेशालय (फाइल फोटो)

Bengal SSC Scam: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले से तृणमूल कांग्रेस के विधायक जीवन कृष्ण साहा को गिरफ्तार करने के बाद ईडी ने गुरुवार को स्कूल भर्तियों में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में उनकी रिश्तेदार से पूछताछ की। केंद्रीय एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी बीरभूम जिले की सैंथिया नगर पालिका में तृणमूल कांग्रेस की पार्षद माया साहा भी भर्ती घोटाले में कथित रूप से शामिल थीं।

क्या है पूरा मामला

समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक, अधिकारी ने कहा कि हम उनकी रिश्तेदार से पूछताछ कर रहे हैं, जो पार्टी की वरिष्ठ नेता भी हैं। हमें पता चला है कि उनका नाम ज़मीन हड़पने के कई मामलों में शामिल है। प्रवर्तन विभाग (ED) के अधिकारियों ने सोमवार को बीरभूम में साहा की रिश्तेदार के आवास पर छापेमारी की। कोलकाता के सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित ईडी कार्यालय में प्रवेश करते समय माया ने भ्रष्टाचार में अपनी संलिप्तता के आरोपों को खारिज कर दिया।

उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह निराधार हैं। मेरे पति 40 साल से व्यवसाय कर रहे हैं। इसमें भ्रष्टाचार का कोई पैसा शामिल नहीं है। पश्चिम बंगाल के स्कूलों में शिक्षकों और कर्मचारियों की भर्ती में कथित अनियमितताओं की जांच के तहत ईडी ने सोमवार को बुरवान के विधायक को छापेमारी के बाद गिरफ्तार कर लिया। वह फिलहाल ईडी की हिरासत में हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article