XPoSat Launching : अपनी ऐतिहासिक कामयाबी से साल 2023 को अपने नाम करने वाला भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) नए साल 2024 के पहले दिन शानदार आगाज किया। आंध्र प्रदेश के हरिकोटा स्थित लॉन्च पैड से PSLV-C58 ExPoSat उपग्रह की सफल लॉन्चिंग हुई। इसरो का यह उपग्रह अपने मिशन के दौरान ब्लैकहोल और तारों का अध्ययन करेगा। ब्रह्मांड के रहस्यों को सुलझाने के लिए यह इसरो का इस तरह का पहला मिशन है। यह उपग्रह सबसे चमकीलों तारों पर नजर रखेगा। इस मिशन का जीवनकाल करीब पांच वर्ष का होगा।
ब्रह्मांड के रहस्यों को सुलझाएगा एक्पोसैट।
अपने साथ 10 अन्य उपग्रह लेकर गया
अक्टूबर में गगनयान परीक्षण यान ‘डी1 मिशन’ की सफलता के बाद यह प्रक्षेपण हुआ है। ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी)-सी58 रॉकेट अपने 60वें अभियान पर प्रमुख पेलोड ‘एक्सपोसैट’ और 10 अन्य उपग्रह लेकर गया है जिन्हें पृथ्वी की निचली कक्षाओं में स्थापित किया जाएगा। चेन्नई से करीब 135 किलोमीटर पूर्व में स्थित अंतरिक्ष केंद्र से नए साल के पहले दिन सुबह नौ बजकर 10 मिनट पर होने वाले प्रक्षेपण के लिए 25 घंटे की उलटी गिनती रविवार को शुरू हुई।
