Mars Mission: चंद्रयान-3 के साथ-साथ एक और मंगल अभियान पर है इसरो की नजर, चल रही तैयारियां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 1, 2023, 11:53 PM IST

Mars Mission: इसरो के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बृहस्पतिवार को कहा कि मंगल ग्रह के लिए दूसरा अभियान अध्ययन के चरण में है और भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इस अभियान को पूरा करने के लिए उपलब्ध विभिन्न विकल्पों पर विचार कर रही है।

Mars Mission: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) एक और बड़े मिशन की तैयारी कर रहा है। एक तरफ इसरो चंद्रमा मिशन के चंद्रयान-3 की तैयारी में जुटा है, तो वहीं वो दूसरी ओर एक और मंगल अभियान पर नजर गड़ाए हुआ है। इस पर अध्ययन चल रहा है।

mangalyaan, ISRO,

मंगलयान-2 की तैयारी में इसरो (प्रतीकात्मक फोटो)

वैज्ञानिक ने किया दावा

इसरो के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बृहस्पतिवार को कहा कि मंगल ग्रह के लिए दूसरा अभियान अध्ययन के चरण में है और भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इस अभियान को पूरा करने के लिए उपलब्ध विभिन्न विकल्पों पर विचार कर रही है। इसरो के यूआर राव उपग्रह केंद्र के निदेशक एम. शंकरन ने कहा कि मंगल अभियान को अधिक वैज्ञानिक निष्कर्षों के साथ व्यापक होना चाहिए।

End of Feed