अंतरिक्ष में ISRO की ऐतिहासिक उड़ान, SSLV-D3 श्रीहरिकोटा से लॉन्च; देश को मिला नया ऑपरेशनल रॉकेट

इसरो ने अंतिम विकासात्मक उड़ान एसएसएलवी-डी3 का श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपण किया है। इस रॉकेट की मदद से नया अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट EOS-8 छोड़ा गया है।

श्रीहरिकोटा: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार को अपनी तीसरी और अंतिम विकासात्मक उड़ान- लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान-डी 3 के जरिए भू प्रेक्षण उपग्रह ईओएस-08 का प्रक्षेपण किया। इसरो ने भू प्रेक्षण और एसआर-ओ डेमोसैट उपग्रहों को उनकी निर्धारित कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया। रॉकेट को पूर्व निर्धारित समयानुसार सुबह नौ बजकर 17 मिनट पर चेन्नई से लगभग 135 किलोमीटर पूर्व में स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के प्रथम लॉन्च पैड से प्रक्षेपित किया गया।

ISRO launches final developmental flight SSLV-D3

एसएसएलवी-डी3 श्रीहरिकोटा से लॉन्च

राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया कि एक सूक्ष्म उपग्रह का डिजाइन तैयार करना और उसे विकसित करना तथा सूक्ष्म उपग्रह के अनुरूप पेलोड उपकरण बनाना एलवी-डी3-ईओएस-08 मिशन के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल है। माइक्रोसैट/आईएमएस-1 पर निर्मित ईओएस-08 तीन पेलोड - ‘इलेक्ट्रो ऑप्टिकल इन्फ्रारेड पेलोड’ (ईओआईआर), ‘ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम-रिफ्लेक्टोमेट्री पेलोड’ (जीएनएसएस-आर) और ‘एसआईसी यूवी डोसिमीटर’ को लेकर गया है।

End of Feed